नेपाली प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा, होगी कई बड़े मुद्दों पर बातचीत

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (17:23 IST)
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने 5 दिन के दौरे पर चीन के लिए निकलेंगे। उनकी यात्रा 19 जून से 24 जून तक मानी जा रही है। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरे में चीन और नेपाल के बीच कई तरह के समझौते भी होने हैं। ओली के पुनर्निर्वाचन के बाद उनकी यह पहली चीन यात्रा होगी।
 
 
इस यात्रा में कई तरह के समझौतों पर बात की जाएगी जिसमे सबसे प्रमुख है ऊर्जा संबंध और दोनों देशो के मध्य क्रॉस बॉर्डर रेलवे लाइन का निर्माण। इस रेलवे लाइन का निर्माण केरुंग (तिब्बत) से काठमांडू (नेपाल) के बीच होगा। माना जा रहा है कि इस निर्माण से नेपाल और चीन के बीच पर्यटन बढ़ने की संभावनाएं हैं। यह नेपाल के लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है, क्योंकि चीन से बड़ी तादाद में पर्यटक नेपाल पहुंचते हैं।
 
इस गोष्ठी में इंडिया-नेपाल चीन इकॉनॉमिक कॉरिडोर पर भी चीन की तरफ से वार्ता की जाएगी। इस यात्रा से चीन और नेपाल के संबंधों में सुधार की कामना की जा रही है। चीन और नेपाल के बीच इस रेलवे लाइन को बनने में 4 साल की समयावधि का अंदाजा लगाया जा रहा है। दोनों देशो के बीच और भी कई मुद्दों पर बात की जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

अगला लेख