Festival Posters

केपी शर्मा ओली का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, नेपाल में बड़ा राजनीतिक संकट

Webdunia
मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (14:27 IST)
Nepal PM KP Sharma Oli resignation: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (खड्ग प्रसाद शर्मा) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर कब्जा जमा लिया है। पीएम आवास संसद में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। प्रधानमंत्री ओली दुबई भागने की फिराक में हैं। फिलहाल नेपाल बड़े राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है।  
 
त्रिभुवन हवाई अड्‍डे पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। आरएसपी के 21 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। कुल मिलाकर नेपाल में हालात पूरी तरह काबू से बाहर हो गए हैं। 72 वर्षीय ओली वर्तमान हालातों में अपनी सत्ता नहीं बचा पाए। आइए जानते हैं कौन हैं केपी शर्मा ओली और कैसा है उनका राजनीतिक करियर.... 
 
नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली, जिन्हें आमतौर पर केपी शर्मा ओली के नाम से जाना जाता है, नेपाल की राजनीति के एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनका जन्म 22 फरवरी 1952 को नेपाल के तेरहथुम जिले में हुआ था। ओली ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी और वे धीरे-धीरे नेपाल की कम्युनिस्ट राजनीति में एक महत्वपूर्ण नेता बन गए।
 
राजनीतिक यात्रा का आरंभ : ओली की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र आंदोलन के माध्यम से हुई। उन्होंने 1966 में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की युवा शाखा में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के खिलाफ कई आंदोलनों में भाग लिया, जिसके कारण उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। 1973 से 1987 तक उन्होंने 14 साल जेल में बिताए। जेल से रिहा होने के बाद वे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर तेजी से आगे बढ़े और पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक बन गए।
 
प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल : केपी शर्मा ओली 2015 में पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने। उस समय नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। उनका दूसरा कार्यकाल 2018 में शुरू हुआ, जब उनकी पार्टी, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी), और सीपीएन (माओवादी सेंटर) के बीच गठबंधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। इस कार्यकाल में, उन्होंने नेपाल में राजनीतिक स्थिरता लाने और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

हालांकि, उन्हें अपनी ही पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का सामना करना पड़ा, जिसके कारण 2021 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा। 15 जुलाई 2024 को, ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह उनकी राजनीतिक वापसी का एक महत्वपूर्ण क्षण था, लेकिन सितंबर 2025 में जेन-जेड आंदोलन के बाद उन्हें एक बार फिर अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। 
 
विवादित व्यक्तित्व : केपी शर्मा ओली अपनी राष्ट्रवादी और कभी-कभी विवादास्पद नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच के संबंधों को लेकर मुखर रुख अपनाया है। उन्हें चीन का करीबी माना जाता है। भारत के साथ कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को लेकर विवाद रहा। उनके समर्थक उन्हें एक मजबूत और निर्णायक नेता मानते हैं, जो देश के हितों की रक्षा कर सकता है, जबकि आलोचक उन पर निरंकुशता और सत्तावादी प्रवृत्तियों का आरोप लगाते हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया अपडेट, सोनम और राज समेत 5 आरोपियों पर आरोप तय, जल्द शुरू होगा ट्रायल

RJD ने विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, क्या बोली BJP

IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज

बागपत के सिसाना में मिले महाभारतकालीन अवशेष, हो सकते हैं कई रहस्य उजागर

Bihar Election 2025 : वोट के लिए डांस भी कर सकते है PM मोदी, BJP बोली- Rahul Gandhi की भाषा लोकल गुंडे की जैसी

अगला लेख