दुनिया के सबसे छोटे सरीसृप बनने दौड़ में शामिल नन्हे गिरगिट

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (12:52 IST)
(सांकेतिक चित्र)
बर्लिन। मेडागास्कर और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजी गई गिरगिट की नई प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति बनने की दौड़ में शामिल है। इस प्रजाति के गिरगिट इतने छोटे होते हैं कि इन्हें इंसान की एक उंगली पर भी आराम से रखा जा सकता है।
 
'ब्रूकेसिया नेना' नामक इस गिरगिट की प्रजाति का पता लगाने वाले खोजकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे फ्रैंक ग्लॉ ने कहा कि नर गिरगिट की लंबाई महज 13.5 मिलीमीटर यानी आधा इंच से थोड़ी अधिक होती है। ब्रूकेसिया परिवार के जिस अन्य सदस्य के नाम सबसे छोटा सरीसृप होने का रिकॉर्ड दर्ज है, यह उससे कम से कम 1.5 मिलीमीटर छोटा है।
ALSO READ: किसानों का चक्काजाम, दिल्ली में मेट्रो सेेवाओं पर पड़ा असर, 10 स्टेशनों के दोनों गेट बंद
म्युनिख में 'बवेरियन स्टेट जूलॉजी कलेक्शन' में सरीसृप प्रजातियों के विशेषज्ञ ग्लॉ ने कहा कि 2012 में एक स्थानीय गाइड ने पर्वतीय इलाके में खोजी अभियान के दौरान नन्हे नर गिरगिट और उसे थोड़े बड़े आकार के मादा गिरगिट का पता लगाया था। ग्लॉ ने शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि आपको उन्हें देखने के लिए सचमुच घुटनों के बल बैठना पड़ेगा। वे देखते ही देखते नजरों से ओझल हो जाते हैं और बहुत धीरे-धीरे चलते हैं।
 
उन्होंने कहा कि ब्रूकेसिया नेना के सबसे छोटी सरीसृप प्रजाति होने की पुष्टि करने के लिए उन पर अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत है। इसमें कई वर्ष लग सकते हैं। टीम का अध्ययन हाल ही में 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख