नोबेल पुरस्‍कार विजेता लियू शियाओबो की विधवा जर्मनी पहुंचीं

Webdunia
बुधवार, 11 जुलाई 2018 (10:57 IST)
बर्लिन। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चीन के असंतुष्ट कार्यकर्ता लियू शियाओबो की विधवा लियू शिया जर्मनी पहुंच गई हैं। चीन में कई साल तक नजरबंद रखे जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।


लियू शियाओबो को जब वर्ष 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, तब से 57 वर्षीय कवयित्री को नजरबंद रखा गया है, जबकि उन पर कोई आरोप नहीं हैं। उन्हें किसी तरह की गतिविधि करने को लेकर मनाही थी और कई कठोर प्रतिबंध लगाए गए थे।

चीन से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद लियू ने हेलसिंकी होते हुए बर्लिन के लिए उड़ान भरी थी। बर्लिन के असंतुष्ट लियाओ यीवू और जर्मनी की नोबेल पुरस्कार विजेता हर्टा म्यूलर सहित कई लोग हवाईअड्डे पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे और जैसे ही वे विमान से उतरीं, लोगों ने उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

लेकिन लियू इसके तुरंत बाद एक काली गाड़ी में सवार हुईं और बिना कोई टिप्पणी किए वहां से रवाना हो गईं। लियाओ ने इससे पहले टि्वटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं! आखिरकार शिया आज लौट रही हैं!!
उनके पति लियू शियाओबो 1989 के तियानआनमान चौराहे पर हुए प्रदर्शन के अगुआ थे। राष्ट्रविरोधी कार्रवाई के आरोप में 11 साल जेल की सजा काट रहे शियाओबो का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख