राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित की गई भगवान राम की तस्वीर

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (11:54 IST)
न्यूयॉर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास का जश्न अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित कर मनाया गया। यहां पर जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए।
ALSO READ: अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी, जश्न मना वॉशिंगटन में
भगवान राम और भव्य मंदिर की तस्वीर और भारतीय तिरंगा विशाल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर बुधवार को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों को बुधवार सुबह 8 से रात 10 बजे तक इस तस्वीर को प्रदर्शित करना था, लेकिन इसे करीब 4 घंटे बाद दोपहर 1 बजे तक ही प्रदर्शित किया गया।
 
आयोजकों ने राम जश्न नाम की एक वेबसाइट पर कहा कि कट्टरपंथी समूह हमें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे हिन्दुओं को चुप नहीं कर सकते। रात 7.30 बजे टाइम्स स्क्वायर पर आएं और जश्न मनाएं (शाम को तस्वीर प्रदर्शित नहीं की जाएगी)।
ALSO READ: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन पर RSS प्रमुख मोहन भागवत को याद आया संकल्प
प्रमुख सामुदायिक नेता एवं अमेरिकी-भारत लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सिहानी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए।
 
न्यूयॉर्क और कई अन्य राज्यों से भारतीय प्रवासी शाम को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित हुए। आयोजकों ने यहां दीये जलाने, भजन गाने और मिठाइयां बांटने की व्यवस्था की थी। लोग यहां सांस्कृतिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगा अपना उत्साह जाहिर किया।
 
सूत्रों ने बताया कि बिलबोर्ड का ठेका लेने वाली कंपनी ने कहा था कि कानूनी बाध्यता के चलते वह राजनीतिक विज्ञापन वहां प्रदर्शित नहीं कर सकती। सूत्रों ने हालांकि कहा कि तस्वीर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि केवल 4 घंटे भी भगवान राम की तस्वीर को वहां प्रदर्शित किया जाना ऐतिहासिक है। तस्वीर को पहले पूरे दिन वहां प्रदर्शित किया जाना था।
 
सिहानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण विश्वभर में हिन्दुओं का सपना पूरा होने जैसा है। 6 साल पहले तक इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में यह दिन आया और हम पूरे जोश के साथ इसका जश्न मनाना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख