अंतरिक्ष में होटल से 16 बार देखें उगता और डूबता सूरज

Webdunia
सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (18:18 IST)
कैलिफोर्निया। अमेरिकी स्टार्टअप ओरियन स्पैन अंतरिक्ष में पहला लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में है। कैलिफोर्निया के सैन जोस में स्पेस 2.0 समिट प्रोग्राम में इसकी घोषणा की गई। इसका नाम 'औरोरा स्टेशन' होगा। इसे अमेरिकी स्टार्टअप 'ओरियन स्पैन' तैयार करेगी। 
 
अंतरिक्ष में बने इस होटल से आप एक दिन में 16 बार उगता और डूबता सूरज दिखाई देगा। ओरियन स्पैन के सीईओ फ्रैंक बंगेर ने कहा कि 12 दिन तक रुकने के लिए अंतरिक्ष पर्यटकों को 10 मिलियन डालर (करीब 61.6 करोड़ रुपए) खर्च करने होंगे। इस प्रकार अंतरिक्ष में बने इस लग्जरी होटल में 12 दिन रुकने पर 61 करोड़ रु. का किराया देना होगा।
 
2021 में बनकर होगा तैयार
 
स्पेस 2.0 समिट में अमेरिकी स्टार्टअप ओरियन स्पैन ने की घोषणा की है कि होटल 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। 
 
यहां एक बार में 6 लोग रुक सकेंगे। होटल की लंबाई 43.5 फीट और चौड़ाई 14.01 फीट होगी। 90 मिनट में होटल पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। मतलब यहां रुकने वाले मेहमान हर 24 घंटे में करीब 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखेंगे। 
 
जहां इस होटल का प्लेटफॉर्म बनेगा, वह ऑर्बिट धरती से 200 मील दूर है। 2015 में इस योजना पर काम शुरू हुआ था। तब स्पेस कंपनियों ने इसमें 4300 करोड़ रु. इन्वेस्ट किए थे। बंगेर का कहना है कि हम हर आदमी को अंतरिक्ष की सैर उपलब्ध कराएंगे और यह भी कम से कम कीमत पर उपलब्‍ध होगा। होटल में एक समय पर छह लोग रुक सकेंगे जिनमें से प्राइवेट दो लोगों के लिए सुइट्‍स उपलब्ध होंगे।
 
होटल का निर्माण कार्य ह्यूस्टन में चल रहा है जबकि इसका सॉफ्टवेयर बे एरिया में विकसित किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

Ukraine के परमाणु रिएक्टर पर हुआ हमला, यूक्रेन के आरोप का रूस ने दिया यह जवाब

रणवीर इलाहाबादिया का विवादों से है पुराना नाता, पहले भी दे चुके हैं ये 5 विवादित बयान

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

भारत को F-35 की अमेरिकी पेशकश से बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या कहा

GIS 2025: झीलों की नगरी भोपाल में होने वाली जीआईएस में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस

अगला लेख