हिन्‍दू शब्द को अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं कुछ लोग : वेंकैया नायडू

Webdunia
सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (11:13 IST)
शिकागो। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कुछ लोग हिंदू शब्द को अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


उन्होंने हिन्‍दू धर्म के सच्चे मूल्यों के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया, ताकि ऐसे विचारों और प्रकृति को बदला जा सके जो गलत सूचनाओं पर आधारित हैं। यहां दूसरी विश्व हिन्‍दू कांग्रेस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि भारत सार्वभौमिक सहनशीलता में विश्वास करता है और सभी धर्मों को सच्चा मानता है।

हिन्‍दू धर्म के अहम पहलुओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि साझा करना और ख्याल रखना हिन्‍दू दर्शन के मूल तत्व हैं। नायडू ने अफसोस जताया कि (हिन्‍दू धर्म के बारे में) काफी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, कुछ लोग हिन्‍दू शब्द को ही अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा, व्यक्ति को विचारों को सही परिप्रेक्ष्य में देखकर प्रस्तुत करना चाहिए ताकि दुनिया के सामने सबसे प्रामाणिक परिप्रेक्ष्य पेश हो पाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख