महाराजा रणजीत सिंह के अनमोल सोने के तरकश और कीमती हार की नीलामी

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (22:57 IST)
लंदन। पंजाब के पूर्व महाराजा रणजीत सिंह के लिए बनाया गया सोने के तार और रेशम से मढ़ा धनुष, तरकश भारतीय खजाने की उन अनमोल वस्तुओं में शामिल है, जिन्हें इस महीने के अंत में नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा लाहौर के खजाने से पन्ना और मोती जड़ित हार भी नीलामी के लिए रखा जाएगा।


बेहद खूबसूरत तरकश के बारे में माना जाता है कि इसे सिख यौद्धा महाराजा रणजीत सिंह के लिए रस्मी मौकों पर पहनने के लिए बनाया गया था, न कि जंग में। उन्हें पंजाब के शेर के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 80,000 से 120,000 पाउंड है और इसे 23 अक्टूबर को बॉनहम्स इस्लामिक एंड इंडियन आर्ट में नीलामी के लिए रखा जाएगा।

बॉन्हम्स में इंडियन एंड इस्लामिक आर्ट के अध्यक्ष ओलिवर व्हाइट ने कहा कि यह शानदार चीज लाहौर के मशहूर खजाने की है। तमाम परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि यह पंजाब के शेर रणजीत सिंह के लिए 1838 में बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि तरकश को रस्मी मौकों पर पहनने के लिए बनाया गया था और ऐसा लगता है कि इसे शायद ही पहना गया है, इसलिए यह बहुत अच्छी स्थिति में है। इसके अलावा लाहौर के खजाने से पन्ना और मोती जड़ित हार भी है, जिसे नीलामी के लिए रखा जाएगा।

यह महाराजा रणजीत सिंह की अंतिम पत्नी जिन्द कौर का है। इस हार की अनुमानित कीमत 80,000 से 120,000 पाउंड है। इसके अलावा भारत से जुड़ी अन्य वस्तुओं को भी नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख