महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ तस्वीर की नीलामी

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (10:53 IST)
वॉशिंगटन। महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली एक दुर्लभ तस्वीर अमेरिका में 41,806 डॉलर में नीलाम हुई। तस्वीर में गांधी मदनमोहन मालवीय के साथ दिख रहे हैं। बोस्टन स्थित आरआर ऑक्शन के मुताबिक यह तस्वीर लंदन में सितंबर 1931 में दूसरे गोलमेज सम्मेलन के बाद ली गई थी। इस दुर्लभ तस्वीर पर फाउंटेन पेन से महात्मा गांधी ने 'एमके गांधी' लिखकर अपना हस्ताक्षर किया है।
 
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांधीजी, ब्रिटेन की ओर से आयोजित दूसरे गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा ले रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। वर्ष 1930 से 1932 तक 3 गोलमेज सम्मेलनों का आयोजन हुआ था जिनका लक्ष्य उस वक्त भारत में हो रहे संवैधानिक सुधारों पर चर्चा करना था। मालवीय औपचारिक रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और गांधी के नेतृत्व में हुए असहयोग आंदोलन में उनकी अहम भूमिका थी।
 
आरआर ऑक्शन के अनुसार यह तस्वीर उस वक्त की है, जब गांधीजी अपने दाएं हाथ के अंगूठे में पीड़ा से गुजर रहे थे। आरआर ऑक्शन के उपाध्यक्ष बॉबी लिविंगस्टन ने कहा कि गांधीजी की स्वहस्ताक्षरित तस्वीर में वे अपने जीवन का कार्य करते प्रतीत हो रहे हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्ल मार्क्स का एक पत्र 53,509 डॉलर में बिका। वर्ष 1903 में लिखा गया लियो टॉल्स्टॉय का एक पत्र 21,450 डॉलर में नीलाम हुआ जबकि प्रख्यात अमेरिकी भौतिकशास्त्री वोल्फगैंग पौली का वर्ष 1949 में लिखा एक पत्र 14,700 डॉलर में बिका। 17 फरवरी से शुरू हुई 'फाइन ऑटोग्राफ्स एंड आर्टिफैक्ट्स' नीलामी 7 मार्च को संपन्न हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम?

LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़

MP : अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

बंगाल में गैस सिलेंडर विस्फोट, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

साइबर अपराधियों ने ओडिशा के पूर्व IT मंत्री से ठगे 1.4 करोड़

अगला लेख