भीषण बाढ़ के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा, 1 हजार से अधिक लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (16:21 IST)
इस्लामाबाद। भीषण बाढ़ की विभीषिका के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी है। बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
 
महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है। पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लिनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं और डब्ल्यूएचओ की ओर से दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गई है।
 
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने बुधवार को कहा कि एजेंसी ने बाढ़ को उच्चतम स्तर की आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों के खतरे का मतलब स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बीमारी की निगरानी और नियंत्रण एक प्रमुख प्राथमिकता है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख