चीन की अनुचित शर्तों पर बात करेंगे मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (13:04 IST)
पुत्रजया। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि वह चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल के तहत उसके समर्थन से उनके देश में स्थापित की जा रही कुछ परियोजनाओं की शर्तों पर बात करने चीन जाएंगे। उन्होंने इन शर्तों को अनुचित बताया है।


उन्होंने कहा कि वे अगले महीने चीन जाएंगे और चीन के कुछ अनुबंधों तथा ऋण की अनुचित शर्तों का मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले कल मलेशिया के वित्त मंत्रालय ने चीन के सहयोग से स्थापित की जारी 20 अरब डॉलर की पूर्व तटीय रेल मार्ग परियोजना के साथ साथ दो गैस पाइप लाइन परियोजनाओं का काम रोक दिया।

मंत्रालय ने कहा है कि चीन के साथ इनकी शर्तों पर बातचीत होने के बाद ही इन पर आगे काम बढ़ाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक के कार्यकाल के दौरान इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख