Hanuman Chalisa

टर्नबुल ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में नौवहन करेगा ऑस्ट्रेलिया

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (11:13 IST)
केनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मेल्कम टर्नबुल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के पास दक्षिण चीन सागर में नौवहन का पूरा अधिकार है। टर्नबुल का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शुक्रवार को एक मीडिया रिपेार्ट में कहा गया है कि चीनी नौसेना ने विवादित जल क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई युद्धपोतों को चुनौती दी है।
 
 
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प ने रक्षा से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि चीन ने ऑस्ट्रेलिया के दो युद्धपोतों और तेल के एक जहाज को उस वक्त चुनौती दी, जब वे वियतनाम की ओर जा रहे थे। चीन उस क्षेत्र में अभी तक का सबसे बड़ा नौसेना अभ्यास कर रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि वहां वास्तव में वहां क्या हुआ?
 
इस संबंध में पूछे जाने पर टर्नबुल ने कहा कि हम नौवहन की स्वतंत्रता और विश्वभर में उड़ान भरने के अधिकार को मानते हैं और इस पृष्ठभूमि में हम दक्षिण चीन सागर सहित वैश्विक सागरों में नौसैनिक पोतों की बात कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत हमारा पूरा अधिकार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख