मालदीव में चीन की बढ़ती दखलंदाजी चिंता का विषय : पेंटागन

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (18:26 IST)
वॉशिंगटन। मालदीव में बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने के चीन पर लग रहे आरोपों के बीच पेंटागन ने शनिवार को कहा कि यह अमेरिका के लिए चिंता का कारण है। स्वतंत्र और मुक्त हिन्द-प्रशांत नियम आधारित व्यवस्था के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए पेंटागन ने कहा कि इससे इतर कोई अन्य चीज अमेरिका के लिए चिंता पैदा करेगी।


दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया मामलों के उपसहायक रक्षामंत्री जोए फेल्टर ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका एक स्वतंत्र और मुक्त हिन्द-प्रशांत नियम आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। जहां तक चीन के प्रभाव का सवाल है तो हमने मालदीव में कई ऐसे घटनाक्रम देखे हैं, जो चिंता का विषय हैं। पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हम जानते हैं कि यह भारत के लिए भी चिंता का विषय है।

हां, जाहिर तौर पर यह (मालदीव की स्थिति) चिंता का विषय बन गया है। यह हमारी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में शामिल हमारी कुछ प्राथमिकताओं को भी प्रभावित करता है। वे मालदीव में जमीन हथियाने की चीन की गतिविधियों जिसे सैन्य चौकियों के रूप में विकसित करने की संभावना है, पर मालदीव के नेता विपक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री के आरोपों से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।

फेल्टर ने कहा कि ये घटनाक्रम उन सभी के लिए चिंता का कारण हैं, जो नियम आधारित व्यवस्था का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप समूचे क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां देखते हैं तो इससे आपको कुछ चिंता होती है। जिबूती से लेकर ग्वादर और श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह तक और अब संभवत: मालदीव तक तथा आगे पूर्व तक विस्तार- यह चिंता का विषय है।

फेल्टर ने उल्लेख किया कि भारत सहित क्षेत्र के अन्य देशों ने भी चिंता व्यक्त की है। हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अहमद नसीम ने आरोप लगाया था कि चीन, मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और वह बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने में शामिल है जिससे अमेरिका और भारत दोनों को बड़ा रणनीतिक खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि मालदीव में चीन एक आधार प्रतिष्ठान बनाना चाहता है, जहां एक दिन जंगी जहाज और पनडुब्बियां रखी जा सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?

आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

भारत ने चीन से आयातित 4 रसायनों पर लगाया डंपिंगरोधी शुल्क, जानें क्या होगा असर

मध्यप्रदेश के गुना में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

इजराइली हमलों में कम से कम 14 वैज्ञानिकों की मौत, कितना प्रभावित होगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगला लेख