मैपिंग ऐप के डेटा से खुला राज, चीन में कैसे फैला Corona Virus

भाषा
रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (15:12 IST)
शंघाई। वुहान में रहस्यमयी नए वायरस की खबरें फैलते ही लाखों लोग मध्य चीन के शहर से बसों, ट्रेनों और विमानों में भर कर बाहर जाने लगे। देश में चीनी नववर्ष के मौके पर लोगों के पलायन की पहली लहर चल पड़ी थी। इनमें से कुछ अपने साथ इस नए वायरस को लेकर गए जिसने तब से अब तक 800 से अधिक लोगों की जान ले ली और 37,000 से अधिक लोगों को बीमार कर दिया है।
 
अधिकारियों ने अंतत: 23 जनवरी को सीमाओं को बंद करना शुरू किया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शहर को पूरी तरह अलग-थलग करने के कुछ दिनों बाद शहर के मेयर ने संवाददाताओं को बताया था कि 50 लाख लोग पहले ही शहर से बाहर जा चुके हैं।
 
लेकिन वे कहां गए? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए एजेंसी ने चीन में प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी बाइदू के लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर घरेलू यात्रा के स्वरूप के विश्लेषण में पाया कि मध्य चीनी शहर के करीब 70 प्रतिशत यात्राएं हुबेई प्रांत के भीतर थी। बाइदू मैप ऐप है जो गूगल मैप्स से मिलता-जुलता है, जिसके प्रयोग पर चीन में रोक है।
 
अन्य 14 प्रतिशत यात्राएं पड़ोस के प्रांतों- हेनान, हुनान, अनहुई और जियांगशी में हुईं। करीब दो प्रतिशत लोग गुआंगदोंग प्रांत गए और बाकी चीन से बाहर गए। हुबेई प्रांत के बाहर वुहान से 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच लोग सबसे ज्यादा चोंगकिंग, बीजिंग और शंघाई गए।
 
यात्रा का यह स्वरूप मौटे तौर पर वायरस के शुरुआती प्रसार का पता लगाने की कोशिश करता है। ज्यादातर पुष्ट मामले और मौतें चीन में हुबेई प्रांत के भीतर हुई। इसके बाद मध्य चीन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए वहीं चोंगकिंग, शंघाई और बीजिंग में भी संक्रमण के मामले देखे गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

BRICS से क्यों नाराज हैं ट्रंप, टैरिफ की चेतावनी, उड़ा रहे हैं मजाक

यात्री ने उड़ते विमान में दरवाजा खोलने की कोशिश की, चालक दल के सदस्य को पीटा

अगला लेख