रखाइन में सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है म्यांमार सेना

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (17:11 IST)
यंगून। म्यांमार सेना का कहना है कि वह उत्तरी रखाइन प्रांत में मिली सामूहिक कब्रों की जांच कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने सैनिकों पर इस क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था।
 
रोहिंग्या विद्रोहियों पर अगस्त में सेना की कड़ी कार्रवाई के बाद उत्तरी रखाइन प्रांत में मुस्लिम आबादी लगभग नाममात्र रह गई है। 6,65,500 से अधिक शरणार्थी सीमा पार कर बांग्लादेश जा चुके हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और मानवाधिकार समूहों ने म्यांमार पर मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर व्यवस्थित रूप से जातीय सफाई अभियान चलाने का आरोप लगाया है। 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' ने हिंसा के पहले माह में ही कम से कम 6,700 रोहिंग्या लोगों के मारे जाने का एक अनुमान लगाया है।
 
 
म्यांमार सेना ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। देर रात सोमवार को सेना प्रमुख ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मिली जानकारी के बाद अधिकारियों को 'इन डिन गांव के कब्रिस्तान में मिले अज्ञात शव' मिले हैं। बयान में कहा, सुरक्षाबल के किसी भी सदस्य के इसमें संलिप्त होने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख