Hanuman Chalisa

अमेरिका में एक आदमी के पास 4 हजार से ज्यादा हथियार

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (16:59 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में गन लॉबी और राजनीतिक दलों के समर्थन के चलते लोगों को हथियार खरीदने की कितनी स्वतंत्रता है, इसे इसी तथ्य से जाना जा सकता है कि इस कॉलोराडो स्प्रिंग्स कम्पाउंड में रहने वाले मेल बर्नस्टीन के पास चार हजार से अधिक हथियार हैं। 
 
इस 71 वर्षीय व्यक्ति का दावा है कि अमेरिकी इतिहास में भयानक सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद वह पिछले आठ माह में जितनी गन्स बेची गईं, उनसे अधिक तो वह मात्र तीन हफ्ते में ही बेच चुका है। विदित हो कि इस दौरान सदरलैंड, टैक्सास, लास वेगास और कोलम्बाइन हाई स्कूल में बड़े पैमाने पर सामूहिक गोलीबारी हो चुकी है जिनमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। 
 
उनकी हथियारों की दुकान, ड्रैगन्समैन्स, में पिछले तीन सप्ताह में वे इतने हथियार बेच चुके हैं जितने कि उन्होंने पिछले आठ माह में भी नहीं बेचे है। इससे समझा जाता है कि अमेरिका में कितने बड़े पैमाने पर हथियारों की बिक्री होती है। 
 
उल्लेखनीय है कि बर्न्सस्टीन उस तरह की बंदूकें बेचते हैं जिनका उपयोग सदरलैंड टेक्सास, लास वेगास और कोलम्बाइन हाई स्कूल की सामूहिक गोलीबारी में किया गया। डेलीमेल डॉट कॉम के लिए मॉली काहिलाने लिखती हैं कि मेल को तब सबसे ज्यादा हथियारों वाला आदमी जाना गया जबकि उसके पास हजारों की संख्या में हाई पॉवर्ड वेपन्स, बाजूकाज (टेंकरोधी गोले दागने वाली लंबी बंदूक) और मशीन गन्स होने का पता लगा। उसकी दुकान में ड्रैगनलैंड में एक गन शॉप, छह शूटिंग रैंजेस, म‍िलिटरी म्यूजियम, मोटोक्रॉस पार्क और उनका घर है।  
 
एबीसी से बात करते हुए उसने कहा कि ' वे (गन्स) 185 डॉलर प्रति नग थी लेकिन अक्टूबर 1 के हमले के बाद हमने सारी बंदूकें बेच दी थीं।' विदित हो कि देश में 26 करोड़ 50 लाख गन्स मौजूद हैं और अनुमान है कि अमेरिका में प्रत्येक व्यक्ति के पास औसतन 17 बंदूकें होती हैं। अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स और विस्फोटकों का हिसाब रखने वाले फेडरल ब्यूरो का कहना है कि वे इस तथ्य की पुष्टि करने की हालत में नहीं हैं। बर्नस्टीन की पत्नी, टेरी फ्लेनल, की प्रॉपटी पर ही उस समय मौत हो गई थी जबकि न्यू डिस्कवरी चैनल के एक प्रमोशनल फिल्म बनाई जा रही थी। 
 
इस फिल्मिंग के दौरान जब दो स्मोक बम फेंके गए थे तो वे इनकी चपेट में आ गई थीं और गोलों की मार से उनकी मौत हुई थी जोकि प्रति घंटा 150 मील की गति से फैंके गए थे। मेल अपने घर में महिलाओं के कई पुतले रखते हैं। उनसे जब पूछा गया कि वे ऐसा क्यों करते हैं तो उनका उत्तर था कि 'मैं भी इंसान हूं और अपने सुख-दुख की बात साझा करना चाहता हूं।' इसलिए वे अपना हाले दिल सुनाने के लिए इन पुतलों का सहारा लेते हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख