Hanuman Chalisa

सिंगापुर में पहले मंदिर और फिर मस्जिद पहुंचे मोदी

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2018 (14:26 IST)
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चाइनाटाउन स्थित हिंदू और बौद्ध मंदिरों में जाने और पूजा में शामिल होने के साथ ही एक मस्जिद में भी गए। इस तरह उन्होंने भारत और सिंगापुर के लोगों के बीच काफी समय से चले आ रहे आपसी संपर्क को प्रदर्शित किया। 
 
सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए मोदी श्री मरियम्मां मंदिर पहुंचे और वहां प्रार्थना में शामिल हुए। यह मंदिर देश का प्राचीनतम हिंदू मंदिर है। मंदिर के पुजारी ने मोदी को सुनहरे रंग की शॉल भेंट की। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया, 'हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को और मजबूत बनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी यहां मरियम्मां मंदिर गए।'
 
इसके अलावा वह चूलिया मस्जिद भी गए जो भारत के कोरोमंडल तट के चूलिया मुस्लिम व्यापारियों द्वारा अंसार साहिब के नेतृत्व में 1826 में निर्मित की गई थी। मस्जिद में मोदी को हरे रंग की शॉल भेंट की गई। 
 
मस्जिद के बाद मोदी बुद्ध टुथ रेलिक टेंपल एवं म्यूजियम गए। इस मंदिर का निर्माण 2007 में हुआ था लेकिन इसके भीतरी भाग में की गई विशेष प्रकार की पच्चीकारी सैंकड़ों साल पुरानी बौद्ध कला और इतिहास की कहानी बयां करती है। 
 
कुमार ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के संस्कृति मंत्री ग्रेस फु हे येन के साथ बौद्ध संपदा को साझा किया और बुद्ध टुथ रेलिक टेंपल और म्यूजियम पहुंचे।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख