UN: कांगो में 2.7 करोड़ से अधिक नागरिक भीषण भुखमरी का शिकार

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (11:50 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि कांगो में 2.7 करोड़ से अधिक लोग भीषण भुखमरी से जूझ रहे हैं, जो संघर्षरत अफ्रीकी देश की अनुमानित 8.7 करोड़ की आबादी का तकरीबन एक तिहाई हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र की 2 एजेंसियों खाद्य एवं कृषि संगठन और विश्व खाद्य कार्यक्रम ने मंगलवार को कहा कि जो लोग भीषण भुखमरी का सामना कर रहे हैं, उनमें से 70 लाख लोग आपात स्थिति में हैं।

ALSO READ: RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, नहीं मिलेगी लोन पर EMI में राहत
 
उन्होंने कहा कि करीब 2.7 करोड़ कांगो नागरिकों की जिंदगियां बचाने के लिए फौरन कदम उठाने की आवश्यकता है। कांगो में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि पीटर मुसोको ने कहा कि पहली बार हम इतनी बड़ी आबादी का विश्लेषण कर पाए और इससे हमें कांगो गणराज्य में खाद्य असुरक्षा की असली तस्वीर सामने लाने में मदद मिली। दोनों एजेंसियों के अनुसार सबसे प्रभावित लोगों में विस्थापित, शरणार्थी, बाढ़, भूस्खलन, आग तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग तथा शहरी और आसपास के इलाकों के गरीब लोग शामिल हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगो में एक के बाद एक संघर्ष खत्म होने के बाद उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इन संघर्षों ने साल 2002 तक मध्य अफ्रीकी देश को काफी हद तक तबाह कर दिया। देश के खनिज संपन्न पूर्वी सीमा क्षेत्र में हिंसा की छिटपुट घटनाएं अब भी होती रहती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख