अफगानिस्तान में 4 महीनों में 24 हजार तालिबानी व 5 हजार से अधिक नागरिकों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (16:30 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में शांति मामलों के मंत्रालय के हिंसा-निगरानी विभाग ने कहा है कि देश में पिछले 4 महीनों में हुए संघर्ष में कम से कम 24 हजार तालिबानी तथा 5 हजार से अधिक नागरिक मारे गए हैं। हिंसा-निगरानी विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जुलाई के दौरान तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में 22,000 हमले किए और जिसके परिणामस्वरूप 24 हजार तालिबानी लड़ाके मारे गए और घायल हुए।

ALSO READ: अमेरिका ने तालिबान के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, कई तालिबानियों को मार गिराया
 
मंत्रालय के एक अधिकारी सैयद अब्दुल्ला हाशमी ने बताया कि पता चला है कि देश में हिंसा के लिए बाहर से 10 हजार से अधिक लड़ाके बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हो रहे संघर्ष के पीछे विदेशी लोगों भी हाथ हैं। इस बीच उच्च राष्ट्रीय सुलह परिषद (एचसीएनआर) के उप प्रमुख अताउल्लाह सलीम ने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा संघर्ष की कोई धार्मिक वैधता नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान को हिंसा समाप्त करनी चाहिए।

ALSO READ: जयशंकर-ब्लिंकेन की मुलाक़ातः तालिबान और चीन के लिए क्या हैं संकेत
 
तालिबान कैदियों के मुद्दे पर सलीम ने कहा कि हम कैदियों के मुद्दे, संविधान पर चर्चा सहित काली सूची से नामों को हटाने को लेकर सभी मुद्दों पर चर्चा करने का समर्थन करते हैं। तालिबान की ओर से अभी तक हताहतों के आंकड़ों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख