भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद लाहौर में गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (12:52 IST)
इस्लामाबाद। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के मामले में मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद को बुधवार को लाहौर में गिरफ्तार किया गया है। केन्द्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह इस तरह का नाटक पहले भी कर चुका है।
 
जमात उद दावा नामक संगठन का प्रमुख आतंकी हाफिज को टेरर फंडिंग मामले में काउंटर टेररिज्म विभाग ने गिरफ्तार किया गया है। जिस समय इस कुख्यात आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई, वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। हाफिज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
हाफिज मुहम्मद सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। वह भारत की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई के 26/11 हमले में उसका हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसमें छह अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोग मारे गए थे। उस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने को कहा था।

हो सकता है पाक का कूटनीतिक कदम : हाफिज सईद की गिरफ्तारी को पाकिस्तान के कूटनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई भी होनी है। अत: कहीं न कहीं वह आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को यह संदेश देना चाहता है कि वह इस मामले में काफी गंभीर है। 
 
भारत काफी समय से हाफिज को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहा है, लेकिन, हाफिज की गिरफ्तारी के टाइमिंग पर संदेह होना लाजिमी है। इतना ही नहीं हाफिज पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है और उसे जमानत भी मिल चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख