अमेरिका : नौ वर्षीय भाई ने की 13 वर्षीय बहन की हत्या

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (00:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के मिसीसिपी प्रांत में नौ साल के एक लड़के ने अपनी 13 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। एक वीडियो गेम कंट्रोलर को लेकर हुई बहस के बाद लड़के ने अपनी बहन की हत्या की। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया।


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मुनरो काउंटी के शेरिफ सेसिल कैंट्रेल ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब लड़की ने अपने भाई को वीडियो गेम कंट्रोलर देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़के ने अपनी बहन के सिर के पिछले हिस्से में गोलियां दाग दीं।

गोली लड़की के सिर को छेदते हुए निकल गई और उसे नाजुक हालत में टेनेसी के मेंफिस इलाके के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में पता लगाया जा रहा है कि लड़के को बंदूक कैसे मिली और वह किस हद तक खतरे से वाकिफ था। अमेरिका में ऐसी घटनाएं होना नई बात नहीं है। यहां बंदूकों की आसान उपलब्धता पर बहस होती रहती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख