कांगो में 8 शांतिरक्षकों की हत्या, संयुक्त राष्ट्र को बड़ा झटका, सुरक्षाबल ने बताया युद्ध अपराध

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (11:46 IST)
बेनी/ कांगो। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्वी कांगो में विद्रोही मिलिशिया के खिलाफ एक अभियान में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांतिरक्षकों की मौत हो गई।


परिषद ने बताया कि तंजानिया के एक और मलावी के सात शांतिरक्षकों की हत्या कर दी गई। इन मौतों को एक साल पहले विद्रोहियों द्वारा 15 सैनिकों की हत्या किए जाने के बाद से कांगो में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाबल को हुए सबसे बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

मोनुस्को शांतिरक्षक बल के उप प्रमुख जनरल बर्नार्ड कॉमिन्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांगो के सैनिकों के साथ मंगलवार को जिहादी समूह अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेजके खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में रेखांकित किया कि शांतिरक्षकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराधों की श्रेणी में रखा जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

फिर अपने फैसले से ट्रंप ने चौंकाया, अब US में स्टील-एल्यूमिनियम आयात पर 25 फीसदी शुल्क

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में अप्रत्याशित गर्मी, अरुणाचल में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, IMD का ताजा अपडेट

LIVE: महाकुंभ में महाजाम, श्रद्धालुओं का सैलाब, MP के कई शहरों तक जाम का असर

महाकुंभ में अचानक उमड़ी शाही स्नान जैसी भीड़, 8 से 10 घंटे का जाम, 28 दिनों में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

अगला लेख