कौन हैं 32 साल की म्यांमार की ब्यूटी क्वीन, जिसने सेना के खिलाफ थामी राइफल

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (18:43 IST)
Myanmar में सेना के तख्तापलट को 100 अधिक दिन बीत गए हैं। म्यांमार की जनता का सेना के खिलाफ प्रदर्शन जारी। म्यांमार की 32 वर्षीय ब्यूटी क्वीन ने भी सेना के खिलाफ बगावत कर दी है। वे सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई हैं। 2013 में थाईलैंड में आयोजित हुए पहले मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुईं तार तेत तेत ने इस दक्षिण एशियाई देश में सेना के खिलाफ हथियार उठाया है।

1 फरवरी को सेना ने सैन्य तख्तापलट पलट करते हुए देश की नेता आंग सान सू की को गिरफ्तार कर लिया और देश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। सू की की पार्टी के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया। सैन्य तख्तापलट के बाद से ही देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस झड़प में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तार तेत तेत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर असॉल्ट राइफल के साथ तस्वीरों को शेयर किया है। तार तेत तेत ने 8 साल पहले 60 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया था। जिमनास्टिक इंस्ट्रक्टर ने म्यांमार के सीमा वाले इलाके में रहने वाले सशस्त्र समूहों का हाथ थामा है. इस बात की संभावना है कि अब बड़ी संख्या में लोग उनके साथ इस संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।
 
तार तेत तेत ने फेसबुक पर लिखा- 'समय आ गया है कि हम लड़ाई लड़ें। चाहे आप हथियार, कलम, की-बोर्ड रखें या लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के लिए पैसे दान करें। क्रांति को सफल बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लिखा 'मुझसे जितना हो सकेगा मैं लडूंगीं। मैं सब कुछ त्यागने के लिए तैयार हूं। मैं अपने जीवन का बलिदान देने के लिए भी तैयार हूं।
अपने ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'क्रांति कोई सेब नहीं है, जो पकने के बाद खुद ब खुद गिर जाए। आपको इसे गिराना होता है। हम जरूर जीतेंगे। म्यांमार में 50 सालों तक चले सैन्य शासन के बाद कुछ हद तक लोकतंत्र की वापसी हुई थी, लेकिन 1 फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट ने चीजें बदल दीं।
(Photo courtesy: twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख