Hanuman Chalisa

नैरोबी में होटल एवं कार्यालय परिसर में आतंकी हमला

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (23:22 IST)
नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में आतंकवादियों ने होटल एवं कार्यालय परिसर पर हमला कर दिया। परिसर से विस्फोटों और भारी गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद लोग दहशत में आए गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक चश्मदीद ने कम से कम दो शवों को देखने का दावा किया।
 
सोमालिया के चरमपंथी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके सदस्य अंदर लड़ रहे हैं। इस संगठन ने 2013 में वेस्टगेट मॉल पर हमला किया था, जिसमें 67 लोगों की मौत हुई थी।
 
पता चला है कि कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। लोग दहशत में आ गए और चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। कुछ लोग जान बचाने के लिए कारों के पीछे तो अन्य फुव्वारों की आड़ में छुप गए थे। नैरोबी के वेस्टलैंड्स इलाके में स्थित परिसर में एक डूसिट डी2 नाम का होटल है और बैंक तथा दफ्तर हैं।
 
चार्ल्स नजेंगा नाम के एक व्यक्ति ने कहा, ‘जो मैंने देखा वो बहुत भयानक था।’ अन्य व्यक्ति ने हांफते हुए कहा, ‘मैं छुप गया था। मेरे सहकर्मी इधर-उधर भाग रहे थे। रोबर्ट मुरीरे नाम के चश्मदीद ने बताया कि उसने घटनास्थल पर कम से कम दो शव हैं। साथ में हमलावरों ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे और उसपर गोला-बारुद लिपटा हुआ था। हमलावरों की संख्या के बारे में स्पष्टता नहीं है।
पहली रिपोर्ट आने के कई मिनट बाद भी गोलीबारी जारी थी। वहीं एंबुलेंस, सुरक्षा बल और दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंच रहे थे। परिसर से काले धुएं का गुबार निकल रहा था। बम निष्क्रिय दस्ता पहुंचा गया है और गाड़ियों में विस्फोटक होने के अंदेशे के मद्देनजर उनकी घेराबंदी की गई है।
 
पुलिस ने कहा कि उन्होंने विस्फोटक से भरी कार को उड़ा दिया। परिसर के गलियारे में एक ग्रेनेड भी देखा गया है, जिसमें विस्फोट नहीं हुआ था। पुलिस प्रवक्ता चार्ल्स ओविनो ने बताया कि हमने आतंकवाद रोधी इकाई के अधिकारियों समेत अन्य बलों को मौके पर भेजा है लेकिन अब तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
 
सुरक्षा बलों ने महिलाओं के एक समूह को तेजी से बाहर निकाला। वहीं हथियारों से लैस सादे कपड़ों पहने अधिकारी परिसर में हरेक दुकान पर जाकर जांच कर रहे हैं। अल शबाब ने 2011 में केन्या द्वारा सोमालिया में सैनिक भेजने के खिलाफ बदला लेने का संकल्प लिया हुआ है। अल कायदा से संबद्ध समूह केन्या में सैकड़ों लेागों की जान ले चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख