स्पीकर चुनी गईं नैन्सी पेलोसी, ट्रंप का विरोध करने वाले डेमोक्रेट्स का करेंगी नेतृत्व

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी अंतत: तीन जनवरी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अध्यक्ष चुन ली गईं। पेलोसी के समक्ष इस पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के केविन मैककार्थी खड़े थे। सदन में पेलोसी को 220 वोट मिले, जबकि मैककार्थी को 192 मत मिले।


गौरतलब है कि अमेरिका में नवंबर 2018 में हुए मध्यावधि चुनावों से पहले लोगों को संदेह था कि क्या 78 वर्षीय पेलोसी सदन में अपनी पार्टी को बहुमत दिला सकेंगी और वह अध्यक्ष बन सकेंगी, लेकिन चुनाव में मिली जीत और तीन जनवरी को उनके चयन ने सभी सवालों का जवाब दे दिया। पेलोसी ने हालांकि अपने चुनाव प्रचार के दौरान यह स्पष्ट किया था कि वे सिर्फ चार साल के लिए नेतृत्व संभालेंगी। उसके बाद नेतृत्व अगली पीढ़ी के हाथों में चला जाएगा।

पेलोसी सदन के स्पीकर/अध्यक्ष के पद पर चुनी जाने वाली एकमात्र महिला हैं। सदन में पार्टी की कमान संभालने वाली पेलोसी पर अपनी पार्टी के सदस्यों की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने का दबाव है, लेकिन वे इसे विभाजनकारी गतिविधि बताती हैं।

उनका कहना है, हमें किसी के खिलाफ महाभियोग राजनीतिक कारणों से नहीं चलाना चाहिए और न ही राजनीतिक कारणों से किसी के खिलाफ महाभियोग चलाए जाने को रोकना चाहिए।

पेलोसी का कहना है कि वे 2016 के चुनावों में रूसी हस्तक्षेप के संबंध में विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि सिर्फ सदन ही महाभियोग पर निर्णय ले सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 2 दिन कहां रहेंगे ध्यान में लीन?

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

MP: रिश्तेदार का अपहरण कर राजस्थान ले गए, जबरन मूत्र पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, प्राथमिकी दर्ज

असम में चक्रवात रेमल से हुई भारी बारिश, 2 लोगों की मौत व 17 घायल

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

अगला लेख