Hanuman Chalisa

मोदी ने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री टेरेसा मे से की मुलाकात

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (12:34 IST)
हांगझोऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री टेरेसा मे से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। उन्होंने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के फैसले के मद्देनजर द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की।

 

जी-20 सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं ने यहां दुनिया के सबसे बड़े एकल बाजार यानी यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग हो जाने के बाद अवसरों के निर्माण पर चर्चा की।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यूनाइटेड किंगडम के साथ अवसरों का निर्माण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे के साथ पहली बार द्विपक्षीय वार्ता की। 
 
मे ने 13 जुलाई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। राष्ट्र की जनता ने यूरोपीय संघ छोड़ने के पक्ष में मत दिया था जिसके बाद उनके पूर्ववर्ती डेविड कैमरन ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
मार्गरेट थैचर के बाद 59 वर्षीय मे ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं और उनकी तुलना अक्सर थैचर से की जाती है। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद मोदी ने 27 जुलाई को उन्हें बधाई देते हुए रणनीतिक द्विपक्षीय भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
 
फोन पर हुई इस वार्ता के दौरान मे ने मोदी को धन्यवाद दिया था और कहा था कि वे भारत के साथ मजबूत रिश्ते विकसित करने और सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

अगला लेख