Hanuman Chalisa

एससीओ के महासचिव ने की मोदी से मुलाकात, भारत के योगदान की सराहना की

Webdunia
शनिवार, 9 जून 2018 (17:17 IST)
चिंगदाओ। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महासचिव राशिद अलीमोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को मुलाकात कर एससीओ से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की और इसमें भारत के योगदान की सराहना की। चीन के शांगदोंग प्रांत के इस तटीय शहर पर मोदी के आगमन के कई घंटों के बाद अलीमोव ने उनसे मुलाकात की।
 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि एससीओ शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव राशिद अलीमोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। एससीओ के महासचिव ने कहा कि 2017 में एससीओ का पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद से भारत संगठन को अत्यंत योगदान दे रहा है। भारतीय एससीओ।
 
मोदी के साथ मुलाकात के दौरान अलीमोव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 16 जून को बीजिंग में एससीओ मुख्यालय में मनाया जाएगा। यह पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहा है। भारत और पाकिस्तान पिछले वर्ष ही एससीओ के पूर्णकालिक सदस्य बने हैं। फिलहाल इसमें 8 सदस्य देश हैं, जो विश्व की करीब 42 फीसदी जनसंख्या और 20 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

अगला लेख