Dharma Sangrah

मोदी ने द. अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

Webdunia
रविवार, 2 दिसंबर 2018 (00:00 IST)
ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की और उन्हें अगले वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया। अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भी है। दक्षिण अफ्रीकी नेता रामफोसा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
 
 
मोदी ने बैठक के बाद ट्वीट किया कि (दक्षिण अफ्रीकी) राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मिलकर खुशी हुई। ऐसे समय जब भारत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है, 2019 गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति रामफोसा का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। दक्षिण अफ्रीका से बापू का करीबी संबंध जगजाहिर है।
 
उन्होंने कहा कि रामफोसा की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा का आगामी दौरा, वह भी भारत के गणतंत्र दिवस के विशेष मौके पर, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापारिक तथा लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

अगला लेख