khatu shyam baba

मोदी का यह रूप आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, ट्रंप का हाथ पकड़कर तालियां ठोंकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बिआरित्ज (फ्रांस)। आप भी इस तस्वीर को देखकर चौंक गए ना! भारत में कभी भी किसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मुखमुद्रा में कभी नहीं देखा होगा, जब वे खुलकर ठहाका लगा रहे हों। ऐसा क्या हुआ था कि हमेशा धीरगंभीर और आक्रामक से दिखने वाले मोदी को इस अंदाज में हंसना पड़ा और वह भी दुनिया के चौधरी कहे जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खास मुलाकात में...!
 
G7 Summit से अलग हटकर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई और इस मुलाकात में मोदी ने ट्रंप हाथ पकड़कर दबाते हुए जो ठहाका लगाया, उसे देखकर वहां मौजूद हरेक शख्स हंसे बगैर नहीं रह सका। सोशल मीडिया पर भी मोदी का यह ठहाका सुर्खियां बटोर रहा है।
जानिए ठहाके की हकीकत : दरअसल, मोदी और ट्रंप की 40 मिनट की मुलाकात के बाद ये दोनों मीडिया से मुखातिब हुए तो मोदी ने हिन्दी में कहा, 'हम दोनों को बात करने दीजिए, जब जरूरत पड़ेगी तो आप तक जानकारी पहुंचा देंगे।' इस पर ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, 'दरअसल, मोदी बहुत अच्छी अंग्रेज़ी बोलते हैं... बस ये इंग्लिश में बात नहीं करना चाहते।' इस पर मोदी ने जमकर ठहाका लगाया...
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'कश्मीर नीति' की 10 बड़ी बातें
 
ट्रंप का हाथ दबाकर बच्चों जैसी दी ताली : प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच बहुत खुलापन है। वे जब भी मिलते हैं तो बेहद खुशमिजाज अंदाज में ही मिलते हैं। जब मोदी की अंग्रेजी वाली बात आई तो मोदी जमकर हंसे बल्कि उन्होंने ट्रंप का हाथ भी अपने हाथ में लेकर दबा दिया। मीडिया ने अपना नजरिया निकाला कि मोदी ने ट्रंप की नस दबा दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई, मोदी ट्रंप के हाथ पर ठीक उसी तरह लगातार तालियां ठोंकते रहे, जैसे बच्चे आपस में करते हैं।
 
मोदी ने ट्रंप को दोस्त बताया : प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि मेरी उनके साथ 40 मिनट तक बैठक महत्वपूर्ण रही। दूसरी तरफ ट्रंप ने भी कहा कि मोदी के साथ यहां होना बहुत अच्छा है। कल रात हमने साथ-साथ डिनर किया और मैंने उनसे भारत के बारे में काफी कुछ सीखा। भारत एक मनोरम और खूबसूरत जगह है।
ट्रंप के सामने इमरान खान डरे हुए थे : पिछले महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से मिले थे। पूरी दुनिया ने देखा कि इमरान खान की कुर्सी और ट्रंप की कुर्सी के बीच लंबी दूरी थी। पूरे समय इमरान डरे-डरे और सहमे-सहमे बैठे रहे। ट्रंप का चेहरा बता रहा था कि वे खुश नहीं हैं, ठीक उसी तरह जब बिना बुलाए कोई मेहमान जबरन घर आ जाए...
 
ALSO READ: दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स बने पीएम मोदी, ट्रंप तीसरे नंबर पर
 
आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं मोदी : भारत का प्रधानमंत्री होना कोई मामूली बात नहीं है, वह भी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी के लिए। मोदी हमेशा खुले दिल से ट्रंप के गले मिलते हैं। यही नहीं, जब भी अंतरराष्ट्रीय मंच होता है, तब मोदी और ट्रंप बिलकुल नजदीक बैठते हैं और दोनों का व्यवहार बेहद दोस्ताना रहता है।

मोदी की ऐसी ही दोस्ती पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओमामा से भी थी। बस, दुनिया को समझ लेना चाहिए कि यही अंतर है भारत और पाकिस्तान में और उसकी हैसियत में...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख