मंगल ग्रह पर उतरा नासा का रोवर, खुलेंगे लाल ग्रह से जुड़े कई राज...

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (07:26 IST)
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के रोवर परसिवरेंस ने आज मंगल ग्रह (Mars Planet) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। परसिवरेंस रोवर धरती से टेकऑफ करने के 7 महीने बाद भारतीय समय के अनुसार रात 2 बजकर 25 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर लैंड हुआ। रोवर मंगल पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करेगा।
 
नासा के रोवर परसिवरेंस ने मंगल ग्रह पर उतरते ही पहली तस्वीरे भेजी है। परसिवरेंस ने मंग्रह की दूसरी तस्वीर भी भेज दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग की वजह से कैमरे के लेंस पर फिलहाल धूल जम गई है।
 
 
हाल ही में मंगल के उत्तरी हिस्से में मीथेन के गुबार का पता चला है, जो बहुत ही रुचि का विषय बन गया है क्योंकि इसकी जैविक उत्पति होने की संभावना है। साथ ही, अन्य पहलू भी हो सकते हैं।
 
चीन ने अपने मंगल अभियान के तहत ‘तियानवेन-1’ पिछले साल 23 जुलाई को लाल ग्रह के लिए रवाना किया था। यह 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में पहुंचा। इसके लैंडर के यूटोपिया प्लैंटिया क्षेत्र में मई 2021 में उतरने की संभावना है।
 
यूएई का मंगल मिशन ‘होप’ भी इस महीने मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया। गौरतलब है कि पूर्व सोवियत संघ ने सबसे पहले मंगल के लिए एक अभियान भेजा था। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के डेटाबेस के मुताबिक, मार्सनिक-1 को 10 अक्टूबर 1960 को रवाना किया गया था।
 
भारत उन कुछ गिने-चुने देशों में शामिल है, जो मंगल अभियान के अपने प्रथम प्रयास में ही सफल रहा है। मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) को 23 नवंबर 2013 को रवाना किया गया था।
चित्र सौजन्य : नासा परसिवरेंस मार्स रोवर ट्विटर अकाउंट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख