धरती पर नमूना लाने के लिए NASA का अंतरिक्ष यान क्षुद्र ग्रह पर पहुंचा

Webdunia
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (15:47 IST)
केप केनावेरल (अमेरिका)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान मंगलवार को पहली बार किसी क्षुद्र ग्रह के करीब पहुंचा। वह अध्ययन के लिए क्षुद्र ग्रह के नमूने लेकर धरती पर लौटेगा। जापान द्वारा क्षुद्र ग्रह का नमूना लाने के बाद अमेरिका यह उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश बन जाएगा।
 
यूनिर्सिटी ऑफ एरिजोना के प्रमुख वैज्ञानिक दांते लॉरेत्ता ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने ऐसा किया है। अंतरिक्ष यान वह हर काम कर रहा है, जो किया जाना चाहिए। ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान ने धरती से 20 करोड़ मील दूर बेन्नू क्षुद्र ग्रह पर उतरने के संकेत दिए तो मिशन से जुड़ी टीम के चेहरे पर खुशी छा गई।
ALSO READ: नासा से ISS के लिए रवाना हुुआ कार्गो अंतरिक्ष यान, जानिए क्यों रखा गया है कल्पना चावला इसका नाम
वैज्ञानिकों को करीब 1 हफ्ते का समय यह पता लगाने में लगेगा कि क्या यान नमूना एकत्र करने में कामयाब हुआ है या दोबारा कोशिश करनी होगी? अगर यह सफल होता है तो वर्ष 2023 में यान नमूना लेकर धरती पर लौटेगा।
 
डेनेवर स्थित भू नियंत्रण केंद्र से दिए गए निर्देश के अनुरूप यान को बेन्नू की कक्षा से सतह के करीब पहुंचने में करीब 4.30 घंटे का समय लगा। यान के लिए बेन्नू का गुरुत्वाकर्षण बहुत कम है, क्योंकि क्षुद्र ग्रह की लंबाई महज 510 मीटर है। इसकी वजह से यान को 3.4 मीटर लंबे रोबोटिक हाथ के जरिए सतह से कम से कम 60 ग्राम नमूना लेने की कोशिश करनी पड़ेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख