नासा के क्यूरोसिटी रोवर ने अस्थाई तौर पर बदला कंप्यूटर

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (23:29 IST)
फाइल फोटो

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रोब-क्यूरोसिटी रोवर में तकनीकी खराबी के चलते विज्ञान संबंधी डेटा को संग्रहित करने में दिक्कत आने के बाद उसने अपने दूसरे कंप्यूटर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इस बदलाव से इंजीनियरों को समस्या का विस्तार से निदान करने में मदद मिलेगी। नासा के अधिकतम अंतरिक्ष यानों की तरह क्यूरोसिटी में भी दो कंप्यूटर मौजूद हैं, जिन्हें साइड ए और साइड बी कंप्यूटर कहा जाता है ताकि किसी एक में खराबी आने के बाद भी वह काम करना जारी रख सके।

नासा की जेट प्रपल्शन लेबोरेटरी के इंजीनियरों ने रोवर को साइड बी की जगह साइड ए का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था। रोवर ने मंगल पर उतरने के बाद शुरुआती तौर पर इसी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि रिले ऑर्बिटर से संपर्क होने पर वह अपनी अल्पकालिक स्मृति में संग्रहित सीमित डेटा को लगातार भेज रहा है।

अन्य सभी तरीके से रोवर दुरुस्त है और आदेश प्राप्त कर रहा है। हालांकि जिस कारण से क्यूरोसिटी रोवर अपनी दीर्घकालिक स्मृति में विज्ञान डेटा संग्रहित नहीं कर पा रहा उसी कारण से रोवर के घटनाक्रम के रिकॉर्ड भी संग्रहित नहीं हो पा रहे हैं। उसके सभी कार्यों के रिकॉर्ड के आधार पर ही इंजीनियर कोई निदान निकाल पाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख