रावलपिंडी की जेल में नवाज शरीफ और उनकी बेटी, मिलेगी 'बी' श्रेणी की सुविधा

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:26 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली अदियाला जेल में पहली रात गुजारी। दोषी ठहराए गए दोनों वीआईपी को 'बी' श्रेणी की सुविधा मुहैया कराई गई।


इन दोनों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) को एवेनफील्ड संपत्ति मामले लंदन से लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया। वे अबूधाबी के रास्ते लाहौर पहुंचे थे।

उन्हें एक विशेष विमान से इस्लामाबाद ले जाया गया और फिर पुलिस काफिले की सुरक्षा में अलग-अलग बख्तरबंद गाड़ियों में उन्हें अदियाला जेल ले जाया गया। 'द न्यूज' ने खबर दी है कि नई योजना के मुताबिक, अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बेटी को अदियाला जेल में रखने का निर्णय लिया, जहां उन्हें 'बी' श्रेणी की सुविधा मुहैया कराई गई।

इस्लामाबाद प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, तत्काल प्रभाव और अगले आदेश तक दोनों शख्सियत को रखने के लिए राजधानी में सिहाला पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के एक विश्राम घर को एक उपजेल घोषित कर दिया है।
हालांकि 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अधिकारियों ने अब उन्हें अदियाला जेल में रखने का निर्णय लिया है। आदियाला जेल में इस्लामाबाद मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में डॉक्टरों की एक टीम ने शरीफ और उनकी बेटी मरियम की मेडिकल जांच की और उन्हें फिट घोषित किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Politics : अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

NDLS Stampede : फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

उत्तराखंड में संस्कृत के छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति, CM पुष्कर धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित

CM मोहन यादव का ऐलान, क्षिप्रा का पानी शीघ्र होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट और चलेंगी नाव,

NDLS Stampede: क्या यात्री का फिसलना या दो ट्रेनों के एक जैसे नाम, आखिर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मची भगदड़

अगला लेख