नेपाल को 1 करोड़ के नोट देगा भारत

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (22:29 IST)
काठमांडू। भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद नकदी की समस्या से जूझ रहे देश नेपाल को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 100-100 रुपए के 1 करोड़ नोट उपलब्ध कराएगा।
नेपाल के एक दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिकद, आरबीआई ने नोटबंदी के कारण 100 रुपए के नोटों की कमी की समस्या को दूर करने का नेपाल का आग्रह स्वीकार करते हुए नेपाल राष्ट्रीय बैंक (एनआरबी) को 100-100 रुपए के 1 करोड़ नोट (कुल मूल्य 1 अरब रुपए) देने पर सहमति दे दी है।
 
नेपाल पहले से ही भारत से 100 रुपए के नोट आयात करना चाह रहा था, लेकिन नोटबंदी की वजह से यह योजना अटकी पड़ी थी। नोटबंदी के बाद भारत में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराने के कारण दबाव में आए आरबीआई ने नेपाल से स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करने को कहा था।
 
आरबीआई ने हाल ही में एनआरबी को पत्र लिखकर सूचित किया कि अब वह उसे 1 अरब रुपए देने के लिए तैयार है। एनआरबी अधिकारियों का कहना है कि भारतीय केंद्रीय बैंक इसी महीने यह राशि उपलब्ध करा देगा। नोटबंदी की घोषणा के बाद एनआरबी ने भी नोट बदलने की सीमा कम कर दी थी। 
 
समाचार पत्र ने एनआरबी के कार्यकारी निदेशक जनक बहादुर अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारतीय मुद्रा बदलने की सीमा पर तब तक पुनर्विचार नहीं किया जाएगा, जब तक कि आरबीआई नियमित विनिमय सुविधा मुहैया नहीं करा देता।
 
आरबीआई हर तिमाही में नेपाल को 6 अरब रुपए की विनिमय सुविधा देता है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में नोटबंदी की वजह से यह सुविधा बाधित हो गई और नेपाल को अब तक महज 1.20 अरब रुपए ही मिल सके हैं।
 
मौजूदा समय में एनआरबी के पास साढ़े 3 अरब भारतीय मुद्रा है और 1 अरब रुपए और मिलने से वह अगले 8 से 9 महीने तक नेपाल में यहां के नागरिकों तथा भारतीय नागरिकों को विनिमय सुविधा दे पाएगा। (वार्ता)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान

अगला लेख