US में अब नए वायरस RS का कहर, नवजात भी हो रहे हैं शिकार

Webdunia
मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (13:52 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस के मामलों के बीच अमेरिका में रेस्पिरेटरी सिन्शियल वायरस (Respiratory syncytial virus-RSV) ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह वायरस नवजात शिशुओं को भी शिकार बना रहा है। इस वायरस से प्रभावित होने वाले को नाक बहना, खांसी, छींक और बुखार जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि यह वायरस काफी संक्रामक है और 2 हफ्तों से लेकर 17 साल की उम्र तक के बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। दूसरी ओर, अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के इस वेरिएंट को लेकर चिंता व्यक्त की है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के हवाले से लिखा गया है कि RSV के मामले जून में धीरे-धीरे बढ़े, जबकि जुलाई महीने में इसकी दर काफी ज्यादा रहे। इस बीमारी के चलते बच्चे और किशोर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख