हमले से 9 मिनट पहले ही न्यूजीलैंड की पीएम को मिल गई थी यह जानकारी, नहीं पता था स्थान

Newzealand PM
Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (10:54 IST)
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि उनके कार्यालय को क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी से कुछ मिनट पहले बंदूकधारी का घोषणापत्र मिला था। जुमे की नमाज के दौरान हुए इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य अब भी घायल हैं।
 
अर्डर्न ने रविवार को कहा कि मैं उन 30 लोगों में से एक हूं जिन्हें हमले से नौ मिनट पहले घोषणापत्र मेल किया गया था। उन्होंने कहा ‍कि इसमें स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारियां नहीं दी गई थीं।
 
अर्डर्न ने कहा कि इस मेल को दो मिनट के भीतर ही सुरक्षा सेवाओं को भेज दिया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लंबे, अस्पष्ट और साजिश से भरे घोषणापत्र को पढ़ा था।
 
उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि यह इस हमले से जुड़ा एक चरमपंथी दृष्टिकोण वाला वैचारिक घोषणापत्र था, यह बेहद तकलीफदेह है।'
 
हिरासत में लिए गए तीन लोगों का हमले से कोई संबंध नहीं: न्यूजीलैंड की पुलिस ने कहा है कि क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी के मामले में हिरासत में लिए गए चार लोगों में से तीन का इस हमले से कोई संबंध नहीं है।
 
न्यूजीलैंड पुलिस के आयुक्त माइक बुश ने कहा कि गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया था क्योंकि उनकी कार में बंदूकें पाई गई थी। महिला को पहले ही रिहा कर दिया गया है जबकि व्यक्ति पर बंदूक से जुड़े अवैध कार्य करने का आरोप तय किया गया है। हिरासत में लिए गए तीसरे व्यक्ति पर नस्लीय भेदभाव के लिए उकसाने का आरोप है और सोमवार को इस मामले की सुनवाई होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति, क्यों लग रहे दिल्ली को फुलेरा पंचायत बनाने के आरोप

पूर्व मंत्री बीमा भारती को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है मामला?

क्या तहव्वुर राणा को होगी फांसी, किन धाराओं में चल रहा केस?

कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई, आबंडेकर जयंती पर बोले PM मोदी

लता मंगेशकर का परिवार लुटेरों का गिरोह! समाज का भला नहीं किया, कांग्रेस नेता ये क्या कह दिया

अगला लेख