Dharma Sangrah

फ्रांस में ट्रक हमलावर की हुई औपचारिक पहचान

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (16:59 IST)
नीस। फ्रांस के नीस शहर में आतिशबाजी का आनंद ले रही भीड़ में ट्रक घुसाकर हमला बोलने वाले हमलावर की औपचारिक तौर पर पहचान हो गई है। इस हमले में कम से कम 84 लोग मारे गए हैं। हमलावर की पहचान की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।

 



हमलावर की पहचान 31 वर्षीय ट्यूनीशियाई मूल के फ्रांसीसी नागरिक के रूप में हुई है। इसकी पहचान के कागजात फ्रांस की 14 जुलाई की राष्ट्रीय छुट्टी के दौरान हुए हमले के बाद वाहन के अंदर से मिले थे।
 
पुलिस ने अभी तक हमलावर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि वह नीस में रहता था। अन्य सूत्रों ने पहले कहा था कि छिटपुट आपराधिक कृत्यों के चलते वह पहले से पुलिस की नजरों में था।
 
पुलिस ने इस ट्रक चालक को उस समय गोली मारी थी, जब वह भीड़ के बीच 2 किलोमीटर तक ट्रक चला चुका था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रैंडेट ने कहा कि इस हमले में 84 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। इनमें से 18 लोग गंभीर हालत में हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में PM Modi का संबोधन, दुनिया की चुनौतियों का समाधान है भारत

मेघालय में कोयला खदान मजदूरों के लिए बन गई मौत का कुआं, 10 की मौत

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए पुष्कर सिंह धामी ने खोला खजाना

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

अगला लेख