Biodata Maker

मोदी ने दक्षिण सूडान में चलाए गए अभियान की सराहना की

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (16:51 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, एयर इंडिया और रेलवे की इस बात के लिए सराहना की कि उन्होंने 'ऑपरेशन संकटमोचन' के तहत संकटग्रस्त दक्षिण सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकाला।

 
मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ-साथ इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने दक्षिण सूडान गए विदेश राज्यमंत्री जनरल (अवकाशप्राप्त) वीके सिंह से बात की और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दक्षिण सूडान से लौटे हमारे सभी भारतीय भाइयों और बहनों का स्वागत किया। 
 
कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंहजी से बात की और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के मामले में किए गए उनके प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी। 
 
ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, भारतीय वायुसेना, रेलवे, एयर इंडिया की भी 'ऑपरेशन संकटमोचन' के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए सराहना की। दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में फंसे 146 से ज्यादा भारतीयों को गुरुवार को इस अभियान के तहत सुरक्षित निकालकर यहां लाया गया।
 
वीके सिंह ने भी गुरुवार रात ट्वीट किया- 'ऑपरेशन संकटमोचन : खतरे वाले स्थान से सुरक्षित बाहर। पहली उड़ान ने उगांडा के एंतेबे में तकनीकी पड़ाव लिया।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख