Publish Date: Thu, 22 Mar 2018 (11:24 IST)
Updated Date: Thu, 22 Mar 2018 (11:30 IST)
पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के खिलाफ लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से अपने चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन के मामले में प्राथमिक आरोप गुरुवार को तय कर लिए गए हैं।
न्यायिक अधिकारी ने बताया कि जांच की निगरानी कर रहे जजों ने पूर्व राष्ट्रपति पर 2007 में चुनाव प्रचार के लिए अवैध तरीके से धन प्राप्त करने, अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार और लीबियाई शासन से धन लेने के आरोप तय किए हैं। उक्त व्यक्ति इस संबंध में सार्वजनिक रूप से सूचना देने को अधिकृत नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले पेरिस के नान्तेरे थाने में भ्रष्टाचार-निरोधी पुलिस ने सरकोजी से 2 दिन तक हिरासत में पूछताछ की थी। हालांकि 2007-12 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी (63) ने बार-बार इन आरोपों ने इंकार किया है। (भाषा)