नाइजीरियाई सेना का बड़ा अभियान, 78 सशस्त्रधारियों को किया ढेर

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (12:03 IST)
अबुजा। नाइजीरिया की सेना ने तनावग्रस्त देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 78 शस्त्रधारियों को मार गिराया है। सेना ने इस दौरान 50 से अधिक अगवा व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सफलतापूर्वक छुड़ाया है तथा सशस्त्र समूह के 25 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

सेना के प्रवक्ता ओनयेमा नवाचुकवू ने बताया कि वायुसेना तथा थलसेना ने मई से जुलाई तक देश के पश्चिमोत्तर प्रांत जामफरा तथा पड़ोसी राज्यों के विभिन्न हिस्से में अभियान चलाया जिसके कारण 78 शस्त्रधारी मारे गए तथा भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सेना ने इस दौरान 50 से अधिक अगवा व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सफलतापूर्वक छुड़ाया है तथा सशस्त्र समूह के 25 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने 7 मोटरसाइकल तथा 695 पशुओं को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गायों को गांववालों को लौटा दिया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

अगला लेख