अमेरिकी घरेलू राजनीति में सुर्खियां बटोर रहीं निक्की हेली, 'युवा' और 'परिवर्तन' जैसे 2 प्रमुख मुद्दे उठा रहीं

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (11:18 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी में उम्मीदवारी की दावेदारी पेश करने के 1 हफ्ते बाद भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली देश की राजनीति के केंद्र में हैं और दोनों ही दलों- रिपब्लिकन तथा सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में उनके बारे में चर्चा हो रही है। सिख प्रवासियों की बेटी हेली (51) ने 'युवा' और 'परिवर्तन' जैसे 2 प्रमुख मुद्दे उठाए हैं।
 
हेली की मांग है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी राजनीतिक नेताओं को अनिवार्य रूप से मानसिक योग्यता परीक्षण से गुजरना चाहिए। उनकी यह मांग अचानक चर्चा का विषय बन गई है। भारत से अमेरिका पहुंचे सिख प्रवासियों की बेटी हेली (51) ने 'युवा' और 'परिवर्तन' जैसे 2 प्रमुख मुद्दे उठाए हैं जिसने अमेरिकियों का ध्यान आकर्षित किया है।
 
भारतीय-अमेरिकी हेली की मांग इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पुन: उम्मीदवारी के आकांक्षी एवं वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन तथा रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी के अग्रणी दावेदार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 75 साल से अधिक उम्र के हैं। अमेरिका में शायद ही ऐसा कोई प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रतिष्ठान होगा जिसने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी से संबंधित हेली के अभियान के बारे में चर्चा न की हो।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख