खौफनाक, दरिंदे ने चाकू मारकर की नौ स्कूली बच्चों की हत्या

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (08:56 IST)
बीजिंग। उत्तरी चीन में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर नौ स्कूली बच्चों की हत्या कर दी और कम से कम 10 अन्य लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हालिया वर्षों में देश में हुआ यह इस तरह का सबसे घातक हमला है।
 
शान्सी प्रांत में मिझि काउंटी के लोक सुरक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि 28 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।
 
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में सात लड़कियां और दो लड़के मारे गए हैं। बच्चों की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माध्यमिक स्कूल में जाने वाले बच्चों की आयु आमतौर पर 12 से 15 वर्ष के बीच की होती है।
 
विभाग ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुआ, जब बच्चे घर लौट रहे थे।
 
लोक सुरक्षा विभाग ने बताया कि मिझि प्रांत के झाओजियाशन गांव के झाओ उपनाम वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
विभाग के अनुसार संदिग्ध ने बताया कि वह इसी स्कूल में पढ़ता था और उस दौरान उसे ‘परेशान’ किया जाता था। वह अपने सहपाठियों से नफरत करता था और इसी कारण उसने शुक्रवार को लोगों पर चाकू से हमला करने की ठानी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख