Corona Virus से डरा तानाशाह किम जोंग, संक्रमित व्यक्ति को मारी गोली

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (23:24 IST)
चीन में फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में 60 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस को लेकर कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस को लेकर इस तरह डरा हुआ है कि एक संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से गोली मार दी गई। चीन से लौटे ट्रेड अधिकारी सरकारी मनाही के बावजूद एक सार्वजनिक स्नान स्थल पर पहुंच गया था। 
 
ALSO READ: बुरी खबर... जहाज पर सवार 2 भारतीयों को कोरोना वायरस
 
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने चीन से लौटने वाले सभी लोगों के लिए कड़े नियम बनाए हैं। ऐसे लोगों को निगरानी केंद्रों में रखा जा रहा है। ऐसे लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जाने से रोका गया है।
 
खबरों के अनुसार कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्ति ने सख्त नियमों का उल्लंघन किया था। इसलिए उसे जान गंवानी पड़ी।
उत्तर कोरिया ने चीन से आने वाले विमान और ट्रेन पर रोक लगा दी है। इसके अतिरिक्त यहां आने वाले प्रत्येक विदेशी को एक हफ्ते तक आइसोलेशन वार्ड में रहना आवश्यक है।
 
खबरों के अनुसार चीन में कोरोना वायरस से 1,367 लोगों की मौत हो चुकी है और 59804 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख