ऑस्ट्रेलिया में NRI महिला डॉक्टर की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ शव

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (12:35 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला दंत चिकित्सक का शव मिला है जिस पर चाकू के निशान पाए गए हैं। वह सिडनी के व्यस्तम इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि प्रीति रेड्डी का शव पूर्वी सिडनी मार्ग पर खड़ी उसकी कार में एक सूटकेस से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रीति को आखिरी बार रविवार को जार्ज स्ट्रीट पर मैक्डोनाल्ड में कतार में प्रतीक्षा करते हुए देखा गया था।

मीडिया खबर के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस ने किंग्सफोर्ड में स्ट्रेचन लेन में उसकी कार खड़ी देखी। कार के भीतर एक सूटकेस में उसका शव पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसके शव पर चाकू से कई बार वार करने के निशान हैं। वह और उसका पूर्व ब्यॉयफ्रेंड रविवार को सिडनी के सीबीडी में मार्केट स्ट्रीट के एक होटल में रुके थे।

प्रीति ने सप्ताहंत में सेंट लियोनार्ड्स में दंत चिकित्सा से जुड़े एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था और रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार से बातचीत की थी। उसने परिवार को बताया कि वह सुबह का नाश्ता करने के बाद घर लौटेंगी और जब वह नहीं लौटीं तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

यदि परमाणु युद्द हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण

अगला लेख