'कयामत की घड़ी' का इशारा, दुनिया परमाणु युद्ध के खतरे से सिर्फ 100 सेकंड पीछे

Webdunia
शनिवार, 25 जनवरी 2020 (09:23 IST)
वॉशिंगटन। परमाणु वैज्ञानिकों की संस्थान BAS ने दुनिया पर परमाणु युद्ध के खतरे की संभावना का संकेत देने वाली डूम्सडे क्लॉक की सूई को आधी रात 12 बजे के 100 सेकेंड पीछे तक ला दिया है। डूम्स डे क्लॉक को कयामत की घड़ी भी कहा जाता है।
 
'द बुलेटिन ऑफ़ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' (बीएएस) ने गुरुवार को दुनिया पर एटमी युद्ध के खतरे की आशंका को बेहद ही खतरनाक स्तर पर बताया है। ऐसा उन्होंने 'डूम्स डे क्लॉक' (कयामत की घड़ी) की गणना पर कहा, जिसमें मध्यरात्रि होने में 2 मिनट से भी कम का अंतर (100 सेकेंड) रह गया है।
 
1947 से काम कर रही इस घड़ी के इतिहास में अमेरिका और रूस के शीतयुद्ध के दौरान भी इसका कांटा आधी रात से 2 मिनट या उससे ज्यादा दूर रखा गया था। पहली बार डूम्सडे घड़ी का कांटा 2 मिनट के अंदर चला गया है। परमाणु वैज्ञानिकों की एक टीम इस कांटे को आगे पीछे करती है। इसमें 13 नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 1947 में इस घड़ी में समय को रात के 12 बजने से 7 मिनट पहले सेट किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि डूम्स डे क्लॉक एक ऐसी घड़ी है, जो इंसानी गतिविधियों की वजह से दुनिया की तबाही की संभावना को बताती है। इस घड़ी में 12 बजने का मतलब है कि दुनिया का अंत किसी भी समय हो सकता है या फिर दुनिया पर परमाणु हमले की संभावना 100 फीसद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख