Hanuman Chalisa

हाथ से अखरोट तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2017 (14:51 IST)
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एक मार्शल आर्ट्‍स मास्टर प्रभाकर रेड्‍डी ने एक मिनट में 212 अखरोट तोड़कर एक नया गिनेस रिकॉर्ड बनाया है। विदित हो कि खाली हाथों से अखरोट तोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि इस बाहरी आवरण बहुत सख्‍त होता है।
 
हाथों से अखरोट तोड़ना किसी दुष्कर काम से कम नहीं है इसलिए अगर आपको एक अखरोट तोड़ने के लिए कहा जाए तो हम इसे तोड़ने के तरह-तरह से उपाय करने लग जाते हैं लेकिन प्रभाकर रेड्‍डी को क्या कहा जाए जिन्होंने खाली हाथ से एक मिनट में 212 अखरोट तोड़कर दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है।  
 
इसके साथ ही उन्होंने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, विदित हो कि प्रभाकर पेशे से मार्शल आर्ट मास्टर हैं जिन्होंने अपनी इस योग्यता से पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद को पीछे छोड़ दिया। इस संदर्भ में अहम बात यह है कि प्रतियोगिता के आयोजकों ने प्रतियोगियों को हाथ में ग्लव्स को पहनने की अनुमति दी थी क्योंकि लगातार अखरोट तोड़ने से किसी के भी हाथ में असहनीय दर्द हो सकता था।  
 
प्रतियोगियों को यह भी कहा गया कि उनका प्रयास तभी सफल माना जाएगा जबकि अखरोट के कम से कम दो टुकड़े हो जाएं। लेकिन प्रभाकर ने बिजली की तेजी से अखरोटों को तोड़ा और नया गिनीज  वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद ने एक मिनट में 210 अखरोट तोड़ दिए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

अगला लेख