कभी दुनियाभर से 25 लाख मुस्‍लिम जाते थे ‘हज’ पर, अब घटकर इतनी रह गई ‘संख्‍या’

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (20:23 IST)
मक्का, हज यात्रा पर लगातार दूसरे साल कोरोना वायरस के साए के बीच रविवार को हजारों मुस्लिम तीर्थयात्री इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के आसपास एकत्रित हुए, हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है।

हालांकि अब हज जाने वालों की संख्‍या में बहुत कमी आ गई है, कोविड-19 से पहले जहां दुनियाभर से करीब 25 लाख मुस्लिम हज यात्रा पर आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर न के बराबर हो गई है।

कोविड-19 के चलते इन दो वर्षों में न केवल सऊदी अरब से बाहर के लोगों के लिये इस्लाम के इस अरकान को पूरा करने की कसक बाकी रही है बल्कि इससे सऊदी अरब को हर साल होने वाली अरबों डॉलर की आमदनी भी प्रभावित हुई।

हज यात्रा लगभग पांच दिन तक चलती है, लेकिन परंपरागत रूप से मुसलमान समय से हफ्तों पहले मक्का पहुंचना शुरू कर देते हैं। हज का समापन ईद-अल-अजहा के त्योहार के साथ होता है, जिसे दुनिया भर के गरीबों के बीच मांस के वितरण के लिये जाना जाता है।

इस साल, टीका लगाए हुए 60 हजार से ज्यादा सऊदी नागरिकों या निवासियों को हज की अनुमति दी गई है। यह संख्या पिछले साल प्रतीकात्मक हज करने वालों की तुलना में बहुत अधिक है। पिछले साल सऊदी अरब में रह रहे केवल एक हजार लोगों ने ही हज किया था।

कोविड-19 के चलते इस बार हज के लिये अलग इंतजाम किये गए हैं। काबा के आसपास सैनिटाइजेशन के लिये रोबोट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट ब्रेसलेट के जरिये लोगों की जांच की जा रही है। इस ब्रेसलेट के जरिये हज यात्री के ऑक्सीजन स्तर और टीकाकरण संबंधी जानकारी का पता लगाया जाता है। साथ ही इसके जरिये आपात स्थिति में मदद भी मांगी जा सकती है।

इसके अलावा सफाईकर्मी दिन में कई बार मस्जिद अल हरम की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करते हैं। इसी मस्जिद के अंदर काबा स्थित है। (एपी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख