यहां 14 की उम्र में हर चार में से एक लड़की है अवसाद की शिकार

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2017 (12:01 IST)
लंदन। ब्रिटेन में तीन साल की उम्र से बच्चों में अवसाद के लक्षण सामने आ रहे हैं और जहां 14 साल की 24 प्रतिशत लड़कियां इसकी शिकार हैं वही 10 में से एक लड़का इसकी जद में है।
       
रिपोर्टों के अनुसार माता-पिता तीन, पांच, सात और 11 साल के बच्चों में अवसाद के लक्षण देखने पर मनोचिकित्सकों से संपर्क करते हैं लेकिन 14 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते बच्चे स्वयं ही अवसाद के बारे में सवाल करते हैं।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने वर्ष 2000-01 में जन्में 10 हजार से अधिक बच्चों पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है। अध्ययन के अनुसार 14 साल की 24 प्रतिशत लड़कियां और इसी उम्र के नौ प्रतिशत लड़के अवसाद की गिरफ्त में हैं।
 
अध्ययन के अनुसार अवसाद का संबंध अमीरी और गरीबी से भी देखा गया है। अमीर परिवार की किशोरियां गरीब परिवार की लड़कियों की तुलना में अवसाद की कम शिकार होती हैं।
 
शुरुआत में लड़के और लड़कियों में अवसाद की समस्या 14 साल के पहले तक  समान स्तर पर बढ़ती है लेकिन 14 वर्ष लगते-लगते लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से कई गुना अधिक हो जाता है।
 
अवसाद के शिकार लड़कों का व्यवहार पांच साल की उम्र तक उग्र, जिद्दी और लड़ाकू नहीं होता है लेकिन 14 साल की उम्र में वे उग्र और लड़ाकू प्रवृति के हो जाते हैं। अवसाद की स्थिति में लड़कियां लड़कों के मुकाबले कम अधिक उग्र होती हैं। वर्तमान पीढ़ी के किशोरों में पिछली पीढ़ी के मुकाबले अवसाद की समस्या तेजी से बढ़ रही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख