ऑपरेशन लंदन ब्रिज और ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड, क्या है इनका महारानी एलिजाबेथ के निधन से संबंध?

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (11:16 IST)
लंदन। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन में ऑपरेशन लंदन ब्रिज और ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड लागू हुए। इनमें से एक ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ महारानी के निधन के बाद लागू किया गया प्रोटोकॉल है तो ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड ‘महाराज चार्ल्स तृतीय को गद्दी सौंपने का प्रोटोकॉल।
 
ALSO READ: नहीं रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, किंग चार्ल्स सबसे अधिक उम्र में बने राजा
ऑपरेशन लंदन ब्रिज : ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का ‘प्रोटोकॉल’ है, जिसे बकिंघम पैलेस के गुरुवार को 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ के निधन की घोषणा के बाद लागू किया गया। ‘लंदन ब्रिज इज़ डाउन’ एक ‘कोड वर्ड’ है, जिसके जरिए जिससे महारानी के निजी सचिव द्वारा महारानी की मृत्यु के बारे में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस को सूचित किया गया होगा।
 
‘फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस’ (FCDO) का ‘ग्लोबल रिस्पांस सेंटर’ ब्रिटेन के बाहर की उन 15 सरकारों, जहां महारानी राष्ट्र की प्रमुख हैं और अन्य 38 राष्ट्रमंडल देशों को समाचार भेजने का प्रभारी है।
 
शाही परिवार अंतिम संस्कार के लिए आधिकारिक कार्यक्रम को जल्द जारी करेगा। गुरुवार को महारानी के निधन के 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है।  
 

ALSO READ: महात्मा गांधी ने क्वीन एलिजाबेथ को दिया था स्पेशल गिफ्ट, पीएम मोदी ने बताया किस्सा
प्रधानमंत्री ट्रस के नए राजा से मिलने के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाएगी। किंग चार्ल्स तृतीय राष्ट्र को संबोधित करेंगे। लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रधानमंत्री और मंत्रियों के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
 
आने वाले दिनों में क्या होगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है। हालांकि, महारानी का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनता के श्रद्धांजलि देने के वास्ते उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक दर्शन के लिए भी रखा जाएगा। किंग चार्ल्स तृतीय आने वाले दिनों में अंतिम योजनाओं पर हस्ताक्षर करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख