Festival Posters

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

Webdunia
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (11:18 IST)
Pakistan Afghanistan tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर है। दो महीने पुराने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए, शुक्रवार देर रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच चमन सीमा पर तीखी गोलीबारी हुई। हालांकि इस ताजा झड़प में किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ती कड़वाहट को और गहरा कर दिया है।
 
दोनों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया : सीमा पर गोलीबारी शुरू करने के लिए दोनों पक्षों ने सीधे तौर पर एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद सादिक ने दावा किया कि गोलीबारी अफगानिस्तान की ओर से शुरू हुई, जिसके जवाब में पाक सैनिकों ने चमन सीमा के पास जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अफगान तालिबान शासन पर चमन सीमा पर 'बिना किसी कारण' गोलीबारी करने का आरोप लगाया। ‘डॉन’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल में घायलों को लाए जाने की सूचना मिली है लेकिन इस गोलीबारी में कोई मारा नहीं गया है।
 
क्या कहा तालिबान ने : तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने पाकिस्तान पर गोलीबारी शुरू करने का आरोप लगाया। अफगान सीमा पुलिस के प्रवक्ता अबीदुल्ला फारूकी ने एक और सनसनीखेज दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पहले अफगानिस्तान की ओर स्पिन बोल्दक सीमा क्षेत्र में एक हथगोला फेंका, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। उन्होंने यह दोहराया कि अफगानिस्तान संघर्ष विराम के प्रति प्रतिबद्ध है।
 
रातभर हुई गोलीबारी : दूसरी ओर, डॉन ने पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले बताया कि पाकिस्तानी बलों ने अफगान आक्रमण के जवाब में गोलीबारी की। क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि गोलीबारी रात करीब 10 बजे शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। चमन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एक महिला समेत तीन घायलों को अस्पताल लाया गया है। 
 
दो महीने की शांति भंग : यह ताजा घटनाक्रम उस समय हुआ है जब अक्टूबर में कतर की मध्यस्थता से हुआ संघर्ष विराम मुख्य रूप से कायम था। हालांकि, नवंबर में सीमा तनाव कम करने की उद्देश्य से हुई बातचीत असफल रही थी। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में हुई भीषण झड़पों के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, जिसमें दर्जनों सैनिक, नागरिक और संदिग्ध चरमपंथी मारे गए थे। काबुल में 9 अक्टूबर को हुए विस्फोटों के बाद हिंसा भड़क उठी थी, जिसके लिए तालिबान सरकार ने सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की कसम खाई थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

केरल में SIR की समय सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने क्यों लिया यह फैसला?

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

अगला लेख